>>500 के नये नोट की सही RBI पहचान 500 New Money identification
दो हजार रुपए की नोट में होंगी निम्न पहचान
- - दो हजार रुपए का नया करेंसी नोट मैजेंटा (गहरा गुलाबी) रंग का होगा। इसमें महात्मा गांधी की नई सीरीज वाली फोटो होगी।
- - नए नोट में किसी तरह का कोई लेटर नहीं होगा। इसके अलावा, इसमें आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर होंगे। नोट के पीछे की तरफ इसका प्रिंटिंग ईयर '2016' पब्लिश होगा। वहीं, पीछे की ओर मंगलयान की फोटो होगी। नोट के आगे और पीछे का डिजाइन जियोमेट्रिक पैटर्न कलर के हिसाब से होगा। - नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में दो हजार रुपए लिखा होगा। आइडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल-सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है। दो हजार के नोट में फूल की जगह इसका मूल्य होगा, जो रोशनी में दिखेगा।
- - नोट पर दो हजार की लेटेंट इमेज भी होगी। गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है, उसकी संख्या लिखी होती है।
- - नोट में देवनागरी में भी नोट की वैल्यू यानी 2000 लिखा होगा। - इसके बीच में महात्मा गांधी की पोर्ट्रेट होगी।
- - लेफ्ट साइड में छोटे अक्षरों में आरबीआई और दो हजार लिखा होगा।
- - सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’, आरबीआई और 2000 लिखा होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर 'थ्रेड ग्रीन' से 'ब्लू' में बदलेगा।
- - नोट के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं, इसी तरफ आरबीआई का चिह्न भी होगा।
- - नीचे से दाएं तरफ रुपए के सिंबल के साथ 2000 लिखा होगा। ये कलर चेंज इंक में लिखा है, जो ग्रीन से ब्लू रंग में बदलेगा।
- - नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर छोटे से बड़े होंगे। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोर्ट्रेट, अशोक स्तम्भ और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा। दाएं तरफ 2000 का इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क होगा। नोट के दाएं तरफ ही अशोक स्तम्भ होगा।
- - राइट साइड में रेकट्राएंगल का साइन उभरा हुआ होगा, जिसमें 2000 लिखा होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें