>>2000 के नये नोट की सही RBI पहचान 2000 New Money identification
रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया ने 500 रुपए के नए नोट का डिजाइन जारी कर दिया है। नए 500 रुपए के नोट का स्वरूप और डिजाइन बेहद खास है। ये होंगे नए 500 के नोट के खास 17 फीचर्स:
1.500 के नोट का कलर स्टोन ग्रे है। देखने में यह हल्का हरा भी लगता है।
2. पांच सौ के नोट के मुख्य भाग पर बांयी तरफ आर—पार दिखने वाला 500 अंकित है।
3. बांये हिस्से के नीचे की तरफ आयताकार पट्टी में 500 की आकृति अंकित है। इसे ध्यान से देखने पर ही देखा जा सकता है।
4. पहली बार किसी भारतीय नोट पर देवनागिरी भाषा में 500 अंकित किया गया है।
5. नोट के बीचोंबीच महात्मा गांधी का फोटा है जिसका स्थान और इमेज पहले वाले नोटों से थोड़ा अलग है।
6. गांधी जी की फोटो के ठीक पास में नोट के बीचोंबीच सिक्योरिटी थ्रेड पट्टी दी गई है। इसका रंग चमकीला हरा है। नोट को आड़ा—ढेड़ा करने पर यह हरा रंग नीले में बदल जाता है।
7. पुराने 500 के नोट में धारक को वचन देता हूं वाला हिस्सा बांयी तरफ होता था। नए 500 के नोट में इसकी पॉजिशन बदल दी गई है। अब यह सिक्योरिटी थ्रेड के पास दिया गया है। इसमें आरबीआई का लोगो भी है।
8. नोट के दांए हिस्से में सफेद रंग का बड़ा हिस्सा खाली जैसा दिखता है। इसमें वॉटरमार्क का इस्तेमाल किया गया है।
9. 500 रुपए के नोट पर नंबर दांए—बाएं दोनों तरफ दिया गया है। ये नंबर छोटे आकार से बड़े आकार में बढ़ते हुए क्रम में हैं। यानि कि पहला नंबर सबसे छोटा है, इसी तरह आगे के नंबर आकार में बढ़ते हैं फिर सबसे आखिरी नंबर इनमें सबसे बड़ा है।
10. दांयी तरफ लिखे हुए नोट नंबर के ठीक उपर रुपए का चिन्ह हिन्दी में दिया गया है। साथ में 500 लिखा गया है। ये हरे रंग में हैं जो नोट को घुमाने पर नीले रंग में बदल जाता है।
11. पांच सौ के नोट के दांयी ओर अशोक स्तम्भ दिया गया है। इसके ठीक उपर एक गहरा गोल गोला बना है जो उभरा हुआ है।
12. 500 के नोट के इसी सामने वाले हिस्से में दृष्टिहीनों के लिए पहचान चिन्ह दिए हुए हैं। इन पहचान चिन्हों को छूने से उन्हें पता चल जाएगा कि नोट असली है या नकली। ये चिन्ह छूने पर उभार लिए हुए महसूस किए जा सकते हैं। इनमें अशोक स्तम्भ, महात्मा गांधी का चित्र, अशोक स्तम्भ पर बना गोल सर्किल और नोट के सबसे दांयी तरफ बनी ब्लीड लाइंस हैं।
13. पांच सौ के नोट के पीछे वाले हिस्से में भी कुछ खास फीचर्स हैं। इनमें अब सबसे बड़ा चित्र यूज किया गया है ये है लाल किले का।
14. स्वच्छ भारत अभियान का लोगो दिया गया है।
15. नोट के प्रिंट होने का वर्ष छापा गया है।
16. पीछे के हिस्से पर भी देवनागिरी भाषा में 500 रुपए लिखे हुए हैं।
17. नोट के पिछले हिस्से में ही देश की विभिन्न भाषाओं में 500 रुपए लिखा हुआ है जिससे अंग्रेजी—हिन्दी नहीं समझने वाले भी पढ़ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें